Sunday , July 12 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हवाई सेवा से जुड़ेंगे उत्तराखंड के तीन रूट, तीर्थाटन को बढ़ावा देने पर जोर…

हवाई सेवा से जुड़ेंगे उत्तराखंड के तीन रूट, तीर्थाटन को बढ़ावा देने पर जोर…

देहरादून। उत्तराखंड में अब तीन नए रूटों पर हेली सेवाएं जल्द शुरू होने जा रही हैं। जिसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने सर्वेक्षण का काम पूरा कर लिया है। इसी के साथ प्रस्ताव भी आगे बढ़ाया गया है। सरकार तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए यह शुरुआत करने जा रही है।

आदि कैलाश और ओम पर्वत तक हेली सेवा होगी शुरु…

प्रदेश में नागरिक उड्डयन विभाग लगातार हेली सेवाओं का विस्तार करने के साथ ही पर्यटन व तीर्थाटन के नजरिए से काम कर रहा है। इस दिशा में ही गूंजी, आदि कैलाश और ओम पर्वत तक हेली सेवाओं के लिए सरकार ने कवायद शुरू की। यूकाडा ने इन सभी क्षेत्रों के लिए सर्वेक्षण का काम पूरा कर लिया है।

इस साल शुरु होगी हैली सेवा…

अब केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से अनुमति का इंतजार है। जानकारी के मुताबिक, इसी वर्ष से यहां की हेली सेवाएं शुरू करने की योजना है। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही उत्तराखंड के इन खूबसूरत पर्यटन और धार्मिक महत्व वाले स्थानों के दर्शन किए जा सकेंगे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply