Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / जम्मू कश्मीर : अनंतनाग मुठभेड़ में हिज्बुल कमांडर ढेर, तीन सैनिक घायल

जम्मू कश्मीर : अनंतनाग मुठभेड़ में हिज्बुल कमांडर ढेर, तीन सैनिक घायल

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में रात भर चली मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन का एक स्वयंभू कमांडर मारा गया। जबकि तीन जवान और एक आम नागरिक घायल हो गए हैं।
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया ‘प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन का आतंकवादी कमांडर एचएम निसार खांडे मारा गया. आपत्तिजनक सामग्री, एक एके 47 राइफल सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद. अभियान जारी है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ शुक्रवार शाम अनंतनाग के ऋषिपुरा इलाके में शुरू हुई। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के साथ शुरुआती गोलीबारी में तीन सैनिक और एक आम नागरिक घायल हो गया।

प्रवक्ता ने कहा, ‘सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए श्रीनगर में 92 बेस अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
बता दें कि कुछ दिन पहले अवंतीपोरा में सेना ने दो आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। वहीं कुछ दिन पहले अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए थे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply