Wednesday , April 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / विजयनगर साम्राज्य की वैभवशाली गाथा है ‘हम्पी: उत्कर्ष से अपकर्ष तक’

विजयनगर साम्राज्य की वैभवशाली गाथा है ‘हम्पी: उत्कर्ष से अपकर्ष तक’

देहरादून। उत्कर्ष से अपकर्ष तक” का लोकार्पण तथा परिचर्चा संपन्न हुई। कार्यक्रम में दून विश्वविद्यालय की कुलपति डा. सुरेखा डंगवाल, मुख्य अतिथि थी उत्तराखंड साहित्य भूषण से सम्मानित ख्यातिप्राप्त कहानीकार डा. जितेन ठाकुर तथा वरिष्ठ साहित्यकार मुकेश नौटियाल ने परिचर्चा में भाग लिया वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार डा बुद्धिनाथ मिश्र ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की डा चन्द्र शेखर तिवारी ने सभी वक्ताओं तथा उपस्थित बुद्धिजीवियों का धन्यवाद किया। डा. भारती मिश्र ने कार्यक्रम का सञ्चालन किया। इस अवसर पर रूपा चक्रवर्ती, अनिल भारती, रजनीश त्रिवेदी एवं इंदरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

एक जीते जागते नगर हम्पी के बारे में लिखी यह पुस्तक विशाल विजयनगर साम्राज्य की राजधानी की एक झलक देने का प्रयास है चौदहवीं सदी में कैसे एक नगर ख्याति और वैभव में सम्पूर्ण विश्व में एक अनूठा स्थान बनाते हुए उत्कर्ष तक पंहुचा और कैसे सोलहवीं सदी के मध्य में एक महत्वपूर्ण एवं निर्णायक तालीकोटा के युद्ध में पराजित हुआ और अपने अपकर्ष तक जा मिला यह इस पुस्तक के माध्यम से लेखक ने समझाने का प्रयास किया है। प्रस्तुत पुस्तक में विजयनगर से हम्पी तक का संक्षिप्त इतिहास, शासकों का परिचय एवं उनके शासन की उल्लेखनीय दास्तान, तत्कालीन विदेशी यात्रियों के विवरण, बोलते खंडहरों की गाथाएँ एवं निर्माण का विवरण एवं इन जीवंत पत्थरों की भाषा, विजय विठ्ठल से वीरुपाक्ष मंदिरों का महत्त्व, महलों एवं अन्य राजसी इमारतों का विवरण, तत्कालीन धर्म एवं संप्रदाय की स्थिति आदि सम्मिलित है।

प्रस्तुत पुस्तक को 2025 के “वैली ऑफ़ वर्ड्स” के नॉन फिक्शन वर्ग में शार्ट लिस्ट होने के अतिरिक्त कादंबरी संस्था, जबलपुर द्वारा नवम्बर 2025 में “साहित्य सरस्वती सम्मान” तथा दिसम्बर 2025 में लिटरेचरलाइट पब्लिशिंग की ओर से एशिया का प्रतिष्ठित “स्पर्श साहित्य सम्मान” प्रदान किया जा चुका है।

तापस चक्रवर्ती, हाल ही में केन्द्रीय जी एस टी विभाग से सहायक आयुक्त के पद से सेवा निवृत्त हुए हैं। उनके अब तक पांच यात्रा वृतान्त प्रकाशित हो चुके हैं।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …