Wednesday , September 16 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / पुणे में बड़ा हादसा, मुंबई से हैदराबाद जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, चार लोग थे सवार

पुणे में बड़ा हादसा, मुंबई से हैदराबाद जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, चार लोग थे सवार

पुणे। मुंबई से हैदराबाद जा रहा एक निजी हेलीकॉप्टर पुणे में क्रैश हो गया है। हेलीकॉप्टर में चार लोग सवार थे। हादसा पुणे जिले के पौड गांव के पास हुआ है। पुणे के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने हेलीकॉप्टर हादसे की जानकारी दी उन्होंने बताया कि हेलिकॉप्टर का नाम AW 139 है और यह ग्लोबल वेक्ट्रा कंपनी का है। हेलिकॉप्टर जुहू (मुंबई) से हैदराबाद की ओर उड़ान भर रहा था। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज जारी है।

घायलों की पहचान…

1. आनंद कैप्टन

2. दीप भाटिया

3. अमरदीप सिंह

4. एसपी राम

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …