Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / नैनीताल: हाईकोर्ट ने UKSSSC पेपर लीक मामले में CBI जांच याचिका में सरकार से किया जवाब तलब

नैनीताल: हाईकोर्ट ने UKSSSC पेपर लीक मामले में CBI जांच याचिका में सरकार से किया जवाब तलब

नैनीताल: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने UKSSSC पेपर लीक मामले में कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी की याचिका पर सुनवाई की। मामले को सुनने के बाद वरिष्ठ न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा की एकलपीठ ने सरकार से पूछा है कि UKSSSC की परीक्षा में किस किस की नियुक्ति कैसे कैसे हुई, उसका पूरा चार्ट बनाकर जवाब कोर्ट में 21 सितम्बर से पहले पेश करें। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से भी संसोधन प्रार्थना पत्र एक सप्ताह के भीतर पेश करने को कहा है।
मामले के अनुसार कोंग्रेस के विधायक भुवन कापड़ी ने उच्च न्यायलय में याचिका दायर कर कहा था कि यूकेएसएसएससी परीक्षा में हुई गड़बड़ी की जाँच एस.टी.एफ सही तरीके से नही कर रही है। अभी तक जो गिरफ्तारियां हुई है वे छोटे छोटे लोगो की हुई है। जबकि इतिहास रचने वाले बड़े लोगों की अभी तक एक भी गिरफ्तारी नही हुई है। इसमे यू.पी.और उत्तराखंड के कई बड़े बड़े अधिकारी और नेता शामिल हैं और सरकार उनको बचा रही है। इसलिए इस मामले की जाँच एस.टी.एफ.से हटाकर सी.बी.आई.से कराई जाए।
बता दें, साल 2021 में यह परीक्षा हुई थी। 22 जुलाई, 2022 को अनु सचिव राजन नैथानी ने रायपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। एफआईआर में कहा गया है कि व्हाट्सअप मैसेज से अभ्यर्थियों को प्रश्न हल कराए गए। एसटीएफ ने शुरू में संदिग्ध 17 लोगों के फोन लोकेशन व सीडीआर के माध्यम से जांच की शुरुआत की, जो सही पाई गई और जिसमें अब तक 38 लोगों की गिरफ्तारियां हुई हैं।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply