टोक्यो ओलंपिक के बाद नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
team HNI
June 15, 2022
खेल, चर्चा में, राष्ट्रीय
156 Views
नई दिल्ली। ओलिंपिक चैंपियन जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा टोक्यो गेम्स के बाद पहली बार मैदान पर उतरे। फिनलैंड में आयोजित पावो नुरमी गेम्स में नीरज ने 89.30 मीटर थ्रो किया और पर्सनल बेस्ट देकर नेशनल रिकॉर्ड बनाया। हालांकि, वे गोल्ड से चूक गए। उन्हें सिल्वर से संतोष करना पड़ा। फिनलैंड के ओलिवर हेलेंडर ने 89.83 मीटर की थ्रो के साथ गोल्ड और ग्रेनाडा के एंडरसन पिटर्स ने 84.65 मीटर थ्रो कर ब्रॉन्ज जीता। नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर के अपने नेशनल रिकॉर्ड को बेहतर बनाया, जो उन्होंने टोक्यो ओलंपिक के दौरान हासिल किया था।
नीरज चोपड़ा का यह 10 माह के उपरांत पहला टूर्नामेंट था और उन्होंने दूसरी कोशिश में 89.30 का थ्रो किया जो कि अब उनका निजी सर्वश्रेष्ठ थ्रो बन गया है। उन्होंने पहली कोशिश में 86.92 मीटर थ्रो किया था। नीरज के तीसरे, चौथे और 5वें प्रयास अमान्य रहे। नीरज ने अपने आखिरी कोशिश में 85.85 मीटर के थ्रो के साथ समापन किया।
NEERAJ CHOPRA TOKYO OLYMPICS 2022-06-15