Monday , September 14 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / NEET-UG की काउंसलिंग 14 अगस्त से होगी शुरू, MCC ने जारी की डेटशीट, देखें पूरा शेड्यूल

NEET-UG की काउंसलिंग 14 अगस्त से होगी शुरू, MCC ने जारी की डेटशीट, देखें पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली। नीट यूजी के लिए जल्द ही काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने वाली है। एमसीसी ने नोटिस जारी कर बताया है कि नीट यूजी के लिए काउंसलिंग 14 अगस्त से शुरू होगी। हालांकि, काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अगस्त के पहले हफ्ते में शुरू हो जाएगी।

नेशनल मेडिकल कमिशन (NMC) के सचिव डॉ. बी. श्रीनिवास ने बताया कि काउंसलिंग के जरिए देशभर के 710 मेडिकल कॉलेजों की लगभग 1.10 लाख सीटें भरी जाएंगे, साथ ही नर्सिंग सीट और आयुष सीट के अलावा 21 हजार बीडीएस सीटों के लिए भी काउंसलिंग होगी। एमसीसी ऑल इंडिया कोटे की 15 प्रतिशत सीट और सभी एम्स, JIPMER पॉन्डिचेरी की 100 फीसदी सीट, सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों और डीम्ड यूनिवर्सिटी की 100 फीसदी सीटों के लिए काउंसलिंग करेगी।

बता दें कि नीट यूजी के रिवाइड रिजल्ट में 17 टॉपर्स हैं, जबकि पहले 61 टॉपर्स थे। परीक्षा के लिए कुल 24,06,079 ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 23,33,162 उपस्थित हुए थे। एनटीए ने बताया कि पास होने वाले कुल उम्मीदवारों की संख्या 13,15,853 है। नीट यूजी काउंसिलिंग में भाग लेने जा रहे स्टूडेंट्स को क्लास 10th एवं 12th की मार्कशीट और प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), वैध पहचान प्रमाण, रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, स्कैन किये हुए हस्ताक्षर, ट्रांसफर सर्टिफिकेट, दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) की आवश्यकता होगी।

Neet Ug 2024 Counselling Schedule…

  • पहले राउंड का रजिस्ट्रेशन- 14 से 21 अगस्त
  • पहले राउंड के लिए च्वॉइस फिलिंग- 16 से 20 अगस्त
  • नीट यूजी राउंड वन की च्वॉइस लॉकिंग- 20 अगस्त 2024
  • राउंड वन सीट एलॉटमेंट का रिजल्ट- 23 अगस्त 2024
  • इंस्टीट्यूट में रिपोर्ट करने की डेट- 24 से 29 अगस्त 2024
  • राउंड टू के लिए रजिस्ट्रेशन- 5 से 10 सितंबर 2024
  • राउंड टू के लिए च्वॉइस फिलिंग- 6 से 10 सितंबर 2024
  • राउंड टू के लिए च्वॉइस लॉकिंग- 10 सितंबर 2024
  • राउंड टू का रिजल्ट- 13 सितंबर 2024
  • इंस्टीट्यूट में रिपोर्ट करने की डेट- 14 से 20 सितंबर 2024
  • राउंड 3 की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन- 26 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024
  • राउंड की काउंसलिंग का रिजल्ट- 5 अक्टूबर 2024
  • स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन- 16 से 20 अक्टूबर 2024
  • स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट- 23 अक्टूबर 2024

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply