Wednesday , March 27 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / मोदी के बर्थडे की धूम : उस दिन पैदा होने वाले बच्चों को सोने की अंगूठी, मोदी खोलेंगे चीतों के पिंजरे और ये होटल परोसेगा ‘56 इंच थाली‘!

मोदी के बर्थडे की धूम : उस दिन पैदा होने वाले बच्चों को सोने की अंगूठी, मोदी खोलेंगे चीतों के पिंजरे और ये होटल परोसेगा ‘56 इंच थाली‘!

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपने जन्मदिन पर कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से ला जा रहे चीतों के पिंजरे खोलेंगे तो दूसरी ओर मोदी के जन्मदिन पर पूरे देश में कई आयोजन किए जा रहे हैं। कहीं मोदी के जन्मदिन पर पैदा होने वाले बच्चों को सोने की अंगूठी दी जाएगी तो कहीं एक स्पेशल ‘56 इंच थाली‘ लॉन्च करने की तैयारी है। नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को 72 साल के हो रहे हैं। उनका जन्म 1950 में हुआ था।  
मोदी के जन्मदिन पर तमिलनाडु में भाजपा 17 सितंबर को पैदा होने वाले बच्चों को 2 ग्राम सोने की अंगूठी बांटेगी। इसके अलावा 720 किलोग्राम मछली बांटने का भी ऐलान किया गया है। केंद्रीय मत्स्य पालन और सूचना व प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने कहा है कि हमने चेन्नई स्थित सरकारी हॉस्पिटल को चुना है जहां मोदी के जन्मदिन पर पैदा होने वाले सभी बच्चों को सोने की अंगूठी दी जाएगी। हालांकि हम जानते हैं कि मोदी शाकाहारी हैं। चूंकि वो इस बार 72 साल के हो रहे हैं, इसलिए 720 किलो मछली बांटने का फैसला किया गया है।
उधर दिल्ली के एक रेस्टोरेंट मालिक भी मोदी के बर्थडे को खास बनाने के लिए स्पेशल ‘थाली‘ लॉन्च करने जा रहे हैं। कनॉट प्लेस स्थित इस रेस्टोरेंट में 56 आइटम वाले बड़े आकार की थाली लॉन्च की जाएगी। ग्राहकों के पास वेज और नॉन-वेज दोनों ऑप्शन होंगे। रेस्टोरेंट के मालिक सुमित कलारा ने कहा, मैं मोदी का बहुत सम्मान करता हूं। हम उनके बर्थडे पर कुछ अनोखा उपहार देना चाहते हैं। हमने इस थाली का नाम ‘56 इंच मोदी जी‘ रखा है।

About team HNI

Check Also

सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पद नाम और चयन प्रक्रिया बदली, जानिए

Agniveer Bharti 2024 : भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2014 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया …

Leave a Reply