Monday , April 29 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / 2022 विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी कार्यकर्ता अभी से तैयारी करेःसतपाल महाराज

2022 विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी कार्यकर्ता अभी से तैयारी करेःसतपाल महाराज

चौबट्टाखाल-प्रदेश भ्रमण पर निकले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के विधानसभा चौबट्टाखाल पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष का पारंपरिक रूप से स्वागत किया। चौबट्टाखाल स्थित राजकीय महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मुझे हार्दिक प्रसन्नता है कि 70 विधानसभा क्षेत्रों के भ्रमण पर निकले प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत आज चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र आए।

उन्होंने न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया अपितु केंद्र तथा राज्य की भाजपा सरकारों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उनके आने से निश्चित रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश का संचार हुआ है। उनके मार्गदर्शन से जहां पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा, वहीं उनकी कार्यशैली को एक नई दिशा एवं दशा भी मिलेगी। निस्संदेह इसका सार्थक परिणाम निकलेगा और पार्टी भी मज़बूत होगी। महाराज ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि अगले वर्ष राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी कर लें।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के सुझावों व मार्गदर्शन पर सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पार्टी कार्यकर्ताओं के फोन अवश्य उठाया करें। अतिव्यस्तता के कारण अगर वे उस समय फोन पर बात नहीं कर सकते तो कॉलबैक करें। जोगीमणी, फरसाडी, पोखड़ा, चौबट्टाखाल एवं सतपुली में भी जोश से भरे कार्यकर्ताओं ने बंशीधर भगत का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कार्यकर्ता संवाद के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

About team HNI

Check Also

Election 2024: पीएम मोदी इस दिन उत्तराखंड में भरेंगे चुनावी हुंकार, यहां करेंगे जनसभा को संबोधित

देहरादून। उत्तराखंड में पहले चरण के साथ ही 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2024 के …

Leave a Reply