Tuesday , March 26 2024
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / PM मोदी- 15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाएगा

PM मोदी- 15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की याद में झारखंड के रांची में एक संग्रहालय का उद्घाटन किया। मोदी ने ऐलान किया कि आज से हर वर्ष 15 नवंबर बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

आज की अन्य प्रमुख खबरें….

JNU में ABVP और वामपंथी छात्रों के बीच हिंसक झड़प, कई घायल जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में AISA और SFI वामपंथी छात्र संगठनों और ABVP के सदस्यों के बीच हिंसक झड़प हुई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि वामपंथी छात्रों ने उनपर हमला किया, जिसमें ABVP के कई सदस्य घायल हुए। दूसरी तरफ JNU छात्र संघ की अध्यक्ष और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की नेता आइशी घोष ने ABVP पर लेफ्ट के छात्रों पर हमले का आरोप लगाया है।

दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करने और हिंसा फैलाने का आरोप लगा रहे हैं। ABVP की तरफ से जारी किए गए बयान के मुताबिक, घायल हुए सदस्यों में महिला छात्र और दिव्यांग भी शामिल हैं, जिनका एम्स में इलाज कराया जा रहा है। वहीं, आइशी घोष ने ट्विटर पर कुछ घायल छात्रों की फोटो पोस्ट करके लिखा कि ABVP के गुंडों ने आज फिर JNU में हिंसा फैलाई। क्या यूनिवर्सिटी प्रशासन अब भी चुप रहेगा? क्या इन गुंडों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी?

रिश्ते सुधारने के लिए आज वर्चुअली मिलेंगे बाइडेन और जिनपिंग
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सोमवार शाम को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ वर्चुअल मीटिंग करने जा रहे हैं। दोनों देशों का मकसद इस मुलाकात के जरिये आपसी रिश्तों की उस तकरार और तनाव को कम करना है, जो पिछले एक-दो साल में चरम पर पहुंच गई है।

दोनों ही देश आपसी संबंध सुधारकर द्विपक्षीय व्यापार को पुराने लेवल पर पहुंचाना चाहते हैं, ताकि दोनों की ही अर्थव्यवस्था को मदद मिल सके। हालांकि इस दौरान बाइडेन की तरफ से जिनपिंग के सामने भारतीय सीमा पर चीनी अतिक्रमण और ताइवान में चीनी हस्तक्षेप जैसे मुद्दे भी उठाए जाने की संभावना है, जिसके चलते इस मीटिंग पर भारत की भी निगाहें लगी हुई हैं।

ये भी पढ़ें..

 गाय के गोबर, गोमूत्र से इकॉनमी मजबूत हो सकती है

हमसे फेसबुक में जुड़ने के लिए यहाँ click करे

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड: कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे इस नेता ने थामा भाजपा का दामन…

देहरादून। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा (BJP) जमीनी मोर्चे पर मजबूती के लिए हर दांव …

Leave a Reply