नई दिल्ली। हनुमान जयंती के मौके पर शोभायात्रा पर पथराव होने के बाद सुर्खियों में आए जहांगीरपुरी में अब नगर निगम की टीम अवैध कब्जों पर कार्रवाई कर रही है। जहांगीरपुरी में अवैध कब्जों पर एमसीडी के चल रहे बुलडोजर पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। कोर्ट ने फिलहाल याथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। अब इस मामले पर कल गुरुवार को फिर से सुनवाई होगी।
#WATCH | Anti-encroachment drive underway at Jahangirpuri area of Delhi by North Delhi Municipal Corporation pic.twitter.com/jZ76MOq9Le
नगर निगम की तरफ से अवैध निर्माण पर बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर रोक पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद उत्तर दिल्ली नगर निगम के मेयर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि वे आदेश का पालन करेंगे। वहीं एनएमसीडी के अधिकारियों का कहना है कि वे कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं लेकिन आदेश की कॉपी उन तक नहीं पहुंची है इसलिए अवैध अतिक्रमण तोड़ने का काम अभी जारी है। आदेश प्राप्त होने के बाद अवैध अतिक्रमण हटाने का काम रोका जाएगा।
#WATCH | Anti-encroachment drive still underway at Jahangirpuri by North Delhi Municipal Corporation despite Supreme Court order to maintain status-quo pic.twitter.com/cAG4FhdpMT
बता दें कि दिल्ली के जहांगीरपुरी में बीते शनिवार को हनुमान जयंती पर शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हुई थी। इस दौरान वहां हिंसा भड़क उठी थी। जिसमें आठ पुलिस कर्मी और एक स्थानीय निवासी घायल हुए थे। पुलिस के अनुसार, झड़पों के दौरान पथराव और आगजनी हुई और कुछ वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया।