उत्तराखण्डचर्चा मेंराज्य

उत्तराखंड में ऐसा दिखा सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा!

देहरादून। आज रविवार को पूरे देश में सुबह 10:24 बजे से सूर्य ग्रहण लग गया जो दोपहर बाद 3.04 बजे तक चलेगा। इस ग्रहण को जो एक चीज बेहद दुर्लभ बनाती है, वह यह है कि इसके बाद देश में इस सदी में सिर्फ तीन सूर्यग्रहण और दिखाई देंगे, वे भी लंबे अंतराल के बाद। उत्तराखंड में भी सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा दिखा। तस्वीरें देखिए…

  • नैनीताल में एरीज ने अपने यंत्रों से सूर्य ग्रहण के इस दुर्लभ नजारे को कैमरों में कैद किया। 
  • देहरादून में भी ग्रहण का नजारा कुछ ऐसा नजर आया। लोगों ने काले चश्मे से ग्रहण के नजारे को देखा और कैमरे में कैद किया।
  • यह ग्रहण भी वलय (रिंग) रूप में उत्तर भारत में केवल 21 किमी. चौड़ी एक पट्टी  में ही नजर आया।
  • लोगों में भी ग्रहण को देखने को खासी इच्छा रही। लोगों ने एक्स-रे फिल्म से ग्रहण के नजारे को देखा। 
  • ग्रहण काल में मंदिरों के कपाट भी बंद है। इस दौरान हरिद्वार में गंगा तट पर साधु संतों ने जप किया।
  • वहीं, गंगोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों और लोगों ने भजन कीर्तन कर मां गंगा से देश की सुख समृद्धि की कामना की। 
  • उत्तरकाशी में लोगों ने एक्स-रे फिल्म से सूर्यग्रहण को देखा और कैमरे में कैद किया। 

Leave a Reply