Sunday , February 8 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / ग्वालदम से लोल्टी गांव जा रही मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोग जख्मी
फाइल फोटो

ग्वालदम से लोल्टी गांव जा रही मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोग जख्मी

थराली से हरेंद्र बिष्ट।
ग्वालदम से लोल्टी गांव जा रही मैक्स तलवाड़ी स्टेंट के पास बाजखेत नामक स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सवार पांच लोग जख्मी हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात करीब 8 बजे एक मैक्स वाहन संख्या यूके 11 टीए 0615 ग्वालदम से लोल्टी जा रही थी कि अचानक तलवाड़ी के बाजखेत नामक स्थान पर करीब 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे इस में सवार 5 लोग चोटिल हो गऐ। वाहन में सवार पंकज कुमार 25, सुरेश राम 26,राम मनोहर लोहानी 29, सुनील कुमार 30 सभी कस्बीनगर थराली निवासी एवं संदीप 24 श्रीकोट जिला बागेश्वर निवासी, इस दुर्घटना में घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने किसी तरह से दुर्घटना स्थल से सड़क पर निकाला बाद में सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष थराली डीएस पंवार, ग्वालदम के चौकी प्रभारी प्रशांत बिष्ट मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया। जहां पर पांचों घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

       

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …

Leave a Reply