Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / अंतरराष्ट्रीय / आज सोमवार को सोना फिर रिकॉर्ड उच्च स्तर पर, चांदी ने आठ साल का तोड़ा रिकॉर्ड

आज सोमवार को सोना फिर रिकॉर्ड उच्च स्तर पर, चांदी ने आठ साल का तोड़ा रिकॉर्ड

  • वैश्विक बाजार के ताजा रुझान से आने वाले दिनों में सोना चांदी के दाम और बढ़ने के संक

नई दिल्ली। इस सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को भारतीय बाजारों में सोने की मजबूत शुरुआत हुई। एमसीएक्स पर अगस्त के सोने की वायदा कीमत 1.5 फीसद यानी 800 रुपये बढ़कर 51,833 रुपये प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है। वैश्विक बाजारों में आई तेजी के कारण घरेलू बाजार में सोना महंगा हो गया है। इसके साथ ही आज चांदी की कीमतों में भी तेजी रही। एमसीएक्स पर चांदी वायदा 5.5 फीसदी यानी 3,400 रुपये से 64,617 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। यह चांदी का आठ साल का उच्चतम स्तर है।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह सोने की कीमतों में चार फीसद की वृद्धि हुई थी जबकि चांदी 15 फीसद उछल गई थी। वैश्विक बाजारों में अमेरिकी और चीन के बीच चल रहे तनाव की वजह से आज सोमवार को सोने की कीमत उच्चतम स्तर पर पहुंची। साथ ही कमजोर अमेरिकी डॉलर और प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीदों ने निवेशकों को सोने जैसे सेफ हैवेन विकल्प की ओर धकेल दिया। इससे हाजिर सोना 1.5 फीसद बढ़कर 1,928.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया और इसने सितंबर 2011 के 1,920.30 डॉलर के उच्च स्तर को पार कर दिया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शीर्ष सहयोगियों ने रविवार को कहा था कि वह सीनेट रिपब्लिकन के साथ 10 खरब डॉलर के कोरोना वायरस राहत पैकेज पर सहमत हो गए हैं। पिछले हफ्ते यूरोपीय संघ के नेताओं ने 850 अरब डॉलर से अधिक के भारी प्रोत्साहन पर सहमति व्यक्त की थी। दुनियाभर में कई केंद्रीय बैंकों द्वारा अपनाई गई आक्रामक मौद्रिक ढील से भी पीली धातु को मदद मिली है क्योंकि महामारी ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को मंदी की ओर धकेल दिया है। कुछ निवेशकों ने चिंता जताई है कि नोटों की अधिक प्रिंटिंग के चलते महंगाई बढ़ सकती है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा था कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और दूसरी तरफ अमेरिका और चीन के बीच तनाव ने भी निवेशकों को सुरक्षित निवेश विकल्प चुनने के लिए मजबूर किया है। यही कारण है कि इन कीमती धातुओं के भाव में इतनी तेजी देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में सोना चांदी के दाम और बढ़ सकते हैं।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply