Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / चमोली में फिर बढ़ा खतरा : ऋषिगंगा नदी में फिर बढ़ रहा जलस्तर, अलर्ट जारी!

चमोली में फिर बढ़ा खतरा : ऋषिगंगा नदी में फिर बढ़ रहा जलस्तर, अलर्ट जारी!

  • आसपास का क्षेत्र कराया जा रहा खाली, सुरंग में फंसे लोगों को बचाने का अभियान फिलहाल रोका

जोशीमठ। आज गुरुवार को अलकनंदा नदी में पानी का बहाव तेज होता जा रहा है। जिस वजह से मौके पर अफरातफरी का माहौल है। लाउड स्पीकर द्वारा सभी लोगों को सतर्क किया जा रहा है और आसपास का क्षेत्र खाली कराया जा रहा है। जिससे सुरंग में फंसे लोगों को बचाने का अभियान फिलहाल रोक दिया गया है। बीती 7 फरवरी को ग्लेशियर टूटने के बाद से आई बाढ़ के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था।
डीजीपी अशोक कुमार ने नदी के जलस्तर में फिर से बढ़ोतरी की जानकारी दी। आस-पास रहने वाले लोगों को अलर्ट करने के साथ ही इलाका खाली करने के निर्देश दे दिए गए हैं। ऋषिगंगा में जल प्रलय के बाद तपोवन जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में फंसे तीन इंजीनियरों समेत 35 कर्मचारियों तक पहुंचने में सुरंग के जरिए भारी मात्रा में आ रहा मलबा बचाव दल के समक्ष बड़ी बाधा बन गया है। अभी तक आपदा में 170 लोग लापता हैं। 34 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जिनमें से 10 लोगों की शिनाख्त हो चुकी है। 12 मानव अंग क्षत-विक्षत हालत में मिले हैं। हेलीकॉप्टर से लगातार नीती घाटी के गांवों में राहत सामग्री वितरित की जा रही हैं। 
उन्होंने बताया कि सुरंग के पास नदी का बहाव तेज हो गया है। राहत बचाव क्षेत्र को खाली कराया गया है। सुंरग के पास करीब आधा किमी. का क्षेत्र खाली कराया गया है। रैणी क्षेत्र में नदी में पानी का बहाव बढ़ गया है। इस वजह से राहत बचाव कार्यों में लगी मशीनों और कर्मियों को सुरंग से वापस बुला लिया गया है। लोगाें को प्रभावित क्षेत्र से हटाया जा रहा है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply