Wednesday , April 15 2026
Breaking News
Home / अपराध / देहरादून: दो लड़कों ने किशोरी को दिया दस रुपये का लालच, फिर की घिनौनी हरकत

देहरादून: दो लड़कों ने किशोरी को दिया दस रुपये का लालच, फिर की घिनौनी हरकत

देहरादून। विकासनगर के डाकपत्थर क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दो किशोरों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आयी है। पुलिस ने विधि विवादित किशोरों के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस को दी तहरीर में कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह किसी काम से घर से बाहर गई थी। उनकी मानसिक रूप से विक्षिप्त 10 वर्ष की बेटी घर पर अकेली थी। दोपहर में करीब एक बजे पड़ोस में रहने वाले दो नाबालिग घर पर आए। उन्होंने 10 रुपये का लालच देकर बेटी को घर के पास एक खेत में ले गए। जहां दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। खेत के पास से गुजर रही एक लड़की ने यह सब देख शोर मचाया तो दोनों मौके से भाग गए।

कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि नाबालिग की चिकित्सकीय जांच करवाई गई है। बताया कि दोनों आरोपी नाबालिग हैं। मामले की जांच की जा रही है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply