देहरादून। उत्तराखंड में आज को कोरोना का महा विस्फोट हुआ। बता दें कि आज मौतों का आकंड़ा भी डरा देने वाला है। उत्तराखंड में सोमवार को 3295 नए मामले सामने आए हैं। वहीं चार लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटे में 2067 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इन्हें मिलाकर 339932 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। वर्तमान में 18196 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 91.07 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 8.42 प्रतिशत पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा देहरादून में 987 कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं, अल्मोड़ा में 111, बागेश्वर में 39, चमोली में 137, चंपावत में 45, हरिद्वार में 352, नैनीताल में 546, पौड़ी गढ़वाल 289, पिथौरागढ़ में 60, रुद्रप्रयाग में 53, टिहरी में 65, उधम सिंह नगर में 568 और उत्तरकाशी में 43 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।