Friday , September 11 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में हादसा: ब्रेक फेल होने से पर्यटकों से भरी कार पलटी, आठ लोग थे सवार

उत्तराखंड में हादसा: ब्रेक फेल होने से पर्यटकों से भरी कार पलटी, आठ लोग थे सवार

हल्द्वानी। बुधवार देर रात हल्द्वानी-कालाढूंगी मार्ग पर ग्राम नलनी के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहाँ दिल्ली जा रही एक अर्टिगा कार अचानक ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में कार में सवार आठ लोग घायल हो गए।

मिलीं जानकारी के अनुसार अर्टिगा कार नैनीताल से कालाढूंगी होते हुए दिल्ली की ओर जा रही थी। तभी रास्ते में कार के अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिससे वाहन संतुलन खो बैठा और सड़क पर पलट गया। घटना की सूचना पर तत्काल मंगोली चौकी इंचार्ज भूपेंद्र मेहता मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू किया। स्थानीय जनता की मदद से सभी घायलों को तत्काल अपने निजी वाहन से कालाढूंगी अस्पताल भिजवाया गया।

हादसे में घायल लोगों की पहचान दीपाक्षी शर्मा (40) कृष्णा नगर, गाजियाबाद, अंबिका शर्मा (16), रचित शर्मा (19), अमित शर्मा (42), पारुल शर्मा (25), हेमा शर्मा (48), कार्तिक शर्मा (23) और चालक जीतराम (45), निवासी सेक्टर 87, साईं रोड, फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है। सभी को चोटें आई हैं और अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …