उत्तराखण्डऊधमसिंह नगरचर्चा मेंराज्य

उत्तराखंड : कार खाई में गिरी और दो कारें भिड़ीं, दंपती समेत 3 ने तोड़ा दम

श्रीनगर/किच्छा। आज सोमवार को बदरीनाथ हाईवे पर सकनिधार के समीप कार खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में रुद्रप्रयाग के बीना गांव निवासी युवक की मौत हो गई। वहीं किच्छा, उधम सिंह नगर में दो कारों की भिड़ंत होने हादसे में दंपती की जान चली गई।
मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग के बीना गांव निवासी जयवीर राणा ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग जा रहा था। इसी दौरान कार खाई में गिर गई। पुलिस ने लगभग 200 मीटर गहरी खाई से जयवीर के शव को निकाला।
उधर किच्छा उधम सिंह नगर हल्द्वानी रोड पर तीसरे मिल के पास दो कारों की टक्कर में दंपती की मौत हो गई। हादसे में अमित सक्सेना (46) पुत्र सतीश चंद्र सक्सेना निवासी नई कॉलोनी, जवाहर नगर की तीसरे मिल के पास एक कार से टक्कर हो गई जिससे सचिन की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी दीप्ति सक्सेना (41) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। यहां मौके पर पहुंचे कोतवाल अशोक कुमार सिंह और पुलिस टीम ने बमुश्किल से दरवाजा तोड़कर अमित के शव को निकाला। 

Leave a Reply