Sunday , April 12 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पुल की रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल

उत्तराखंड: पुल की रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल

चंपावत। उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहाँ टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग पर चिलियागोल के एसएसबी कैंप के पास तेज रफ्तार बाइक पुलिया की रेलिंग से टकरा गई, जिससे खटीमा निवासी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

यहाँ भी पढ़े: उत्तराखंड: शादी समारोह में जा रही कार खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को टनकपुर उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर ले जाते समय अशोक कुमार निवासी गोटिया की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल युवक का सितारगंज रोड खटीमा निवासी अश्विन का हायर सेंटर में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बीते सायं कुछ युवक खटीमा से बूम घूमने जा रहे थे। तभी ये हादसा घटित हुआ।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …