देहरादून। आज गुरुवार को उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 59 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए है। शेष सीटों पर दोबारा मंथन के बाद अगले प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी हो सकती है।
आज गुरुवार प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में 59 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। सूची के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव लड़ेंगे। बची 11 सीटों पर बाद में नामों का ऐलान किया जाएगा। इस बार पांच महिलाओं को टिकट दिया गया है। वहीं 13 ब्राह्मण नेताओं को टिकट दिया गया है।
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय गदरपुर एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज चौबट्टाखाल से अपना भाग्य आजमाएंगे। उमेश शर्मा काऊ रायपुर विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर मैदान में है जबकि गणेश जोशी मसूरी से चुनाव लड़ेंगे।
यह है भाजपा की पहली सूची
पुष्कर सिंह धामी – खटीमा
सुबोध उनियाल – नरेन्द्र नगर
प्रीतम सिंह पंवार – धनौल्टी
गणेश जोशी – मसूरी
मदन कौशिक – हरिद्वार
धन सिंह रावत — श्रीनगर
सतपाल महाराज — चौबट्टाखाल
बिशन सिंह चुफाल — डीडीहाट
अरविन्द पांडेय — गदरपुर
सौरभ बहुगुणा — सितारगंज
यतीश्वरानंद — हरिद्वार ग्रामीण
राजकुमार — पुरोला
भरत सिंह चौधरी — रुद्रप्रयाग
महेंद्र भट्ट — बदरीनाथ
नवीन दुम्का — लालकुआं
बंशीधर भगत — कालाढूंगी
सुरेश राठौर — ज्वालापुर
प्रदीप बत्रा — रुड़की
आदेश चौहान — रानीपुर भेल
दीवान सिंह बिष्ट — रामनगर
विनोद कण्डारी — देवप्रयाग
सहदेव सिंह पुंडीर — सहसपुर
विनोद चमोली — धर्मपुर
उमेश शर्मा काऊ — रायपुर