Friday , June 5 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: बीएससी की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पड़ताल में जुटी पुलिस

उत्तराखंड: बीएससी की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पड़ताल में जुटी पुलिस

नैनीताल। शहर के स्टाफ हाउस क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह जब छात्रा ने अपने कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खोला, तो आसपास के लोगों और पड़ोसियों को चिंता हुई। काफी आवाज लगाने के बावजूद जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो पड़ोसियों ने दरवाजा खोलकर अंदर देखा। अंदर का मंजर देख लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। तुरंत इसकी सूचना पुलिस। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

कोतवाल हेम चन्द्र पंत ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा सकें। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है, साथ ही छात्रा के मोबाइल और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है, ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोग इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। 20 वर्षीय सिमरन आर्या नैनीताल के डीएसबी परिसर से बीएससी कर रही थी। बताया जा रहा है कि छात्रा डिप्रेशन में थी और छात्रा ने 12वीं की परीक्षाओं में अपने स्कूल में टॉप किया था।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …