Saturday , April 27 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / नैनीताल : देर रात खाई में गिरी कार, कई घंटे तड़पने के बाद दो की मौके पर मौत

नैनीताल : देर रात खाई में गिरी कार, कई घंटे तड़पने के बाद दो की मौके पर मौत

नैनीताल। जिले में शुक्रवार देर रात हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा भवाली-ज्योलीकोट रोड पर शुक्रवार रात करीब दो बजे एक कार के खाई में गिरने से हुआ। कई घंटे घायल अवस्था में तड़पने के बाद उन्होंने दम तोड़ा।
पुलिस के अनुसार देर रात कार संख्या डीएल 8 सीएए 2634 भवाली से दिल्ली को जा रही थी। तभी खूपी गेठिया के समीप शुक्रवार रात दो बजे कार खाई में गिर गई। आज शनिवार की सुबह मॉर्निंग वॉक में निकले बच्चों ने महिला के कराहने की आवाज सुनी। खाई में पड़ी कार को देखने के बाद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया।
तल्लीताल के एसओ विजय मेहता ने बताया कि कार में दिल्ली के तीन व्यक्ति सवार थे। जिसमें एक महिला व एक पुरुष मृत मिले। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल थी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे में दौलतपुर गाजियाबाद निवासी सारीन (30) पुत्र शहाबुद्दीन व सेक्टर 624 ब्लॉक शंकरपुर पूर्वी दिल्ली निवासी नीलम शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गोल चक्कर, पुराना साकेत नगर, सेंट्रल दिल्ली निवासी शोफ़िया गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क कर रही है।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply