Friday , April 26 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / वन्यजीवों से आमजन की सुरक्षा को बनायें टास्क फोर्स : धामी

वन्यजीवों से आमजन की सुरक्षा को बनायें टास्क फोर्स : धामी

एक्शन में मुख्यमंत्री  

  • सीएम ने सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिये निर्देश  
  • कहा, वन क्षेत्र में अवैध खनन एवं अवैध पातन करने पर की जाए सख्त कार्रवाई
  • वनों के संरक्षण और वनाग्नि रोकने को जन जागरूकता व जन सहभागिता पर दे ध्यान

देहरादून। आज सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि गुलदार एवं अन्य वन्यजीवों के आक्रमण से मानव सुरक्षा के लिए विभिन्न विभागों के समन्वय से एक टास्क फोर्स बनाई जाये।
धामी ने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में किसी बच्चे पर गुलदार आक्रमण करता है तो इसके लिए संबंधित क्षेत्र के वनाधिकारी एवं डीएफओ की जिम्मेदारी तय की जाये। गुलदार के मानव आक्रमण से संबंधित चिन्हित स्थानों के लिए एक्शन प्लान बनाया जाये। वन क्षेत्र में अवैध खनन एवं अवैध पातन पर सख्त कार्रवाई की जाये। वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी प्रयास किये जायें। वनों के संरक्षण एवं वनाग्नि को रोकने के लिए वन विभाग द्वारा जन जागरूकता के साथ जन सहभागिता पर भी विशेष ध्यान दिया जाये।

यह भी पढ़ें: विकास व जनहित के लिए न सोऊंगा और न अफसरों सोने दूंगा : धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वनों के संरक्षण, मानव एवं वन्य जीवों के संघर्ष को कम करने, भूस्खलन को कम करने के लिए वन विभाग द्वारा इनोवेटिव प्रयास किये जाये। इनोवेटिव कार्यों के लिए वन विभाग के अधिकारियों को लक्ष्य दिया जाये। जंगली जानवरों से किसानों को नुकसान न हो, इसके लिए प्रभावी कार्य योजना बनाई जाये। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी कार्य किये जा रहे हैं, वे धरातल पर दिखें। बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू, अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल, महाप्रबंधक वन निगम डीजेके शर्मा, प्रमुख वन संरक्षक  ज्योत्सना शिथलिंग एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply