Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में हो रही पारदर्शी पत्रकारिता : धामी

उत्तराखंड में हो रही पारदर्शी पत्रकारिता : धामी

देहरादून। आज रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) उत्तराखंड द्वारा आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लिए पत्रकारिता एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, लेकिन पत्रकारिता पारदर्शी होनी चाहिए एवं आम आदमी से जुड़ी होनी चाहिए। हमारे राज्य में इसी प्रकार की पत्रकारिता हो रही है।

धामी ने कहा कि चुनाव से पहले प्रदेश की जनता से किए गए वादों के अनुरूप सरकार काम कर रही है, प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने की दिशा में सरकार ने काम शुरू कर दिया है। प्रदेश में सड़कों के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। जल्द ही ऊधमसिंह नगर में एम्स की सुविधा भी मिल सकेगी जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कर दिया है।

उन्होंने कहा कि पिछले 2 सालों से चारधाम यात्रा बाधित थी। लिहाज़ा इस साल यह यात्रा विधिवत रूप से शुरू हो चुकी है। यह यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा बनेगी, इस बार हमारी कल्पना से भी अधिक श्रद्धालु आ रहे हैं, लेकिन सरकार के स्तर पर पूरी मॉनिटरिंग की जा रही है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) उत्तराखंड के पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply