हल्द्वानी। आज रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। धामी ने कहा कि जब सीडीएस जनरल बिपिन रावत का अंतिम संस्कार किया जा रहा था तब कांग्रेस गोवा में जश्न मना रही थी। उसे शर्म आनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि वह केवल शारीरिक रूप से भारत में मौजूद हैं, उनकी आत्मा कहीं और है। देश में 55 साल तक राज करने वाले परिवार में शहीदों के लिए कोई भावना नहीं है। वहीं रामलीला मैदान ऊंचापुल में भाजपा जन सुझाव रथ यात्रा की शुरुआत रविवार से कर दी गई है। भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार इसमें जो बेहतर सुझाव आएंगे उनको पार्टी संकल्प पत्र में शामिल कर सकेगी। इस यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी रविवार को हल्द्वानी पहुंचे थे। यहां से मुख्यमंत्री रुद्रपुर रवाना हो गए।
यह यात्रा कुमाऊं के 29 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगी। प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने बताया कि इन रथ में सुझाव पेटिका होगी, जिसके जरिए लोग अपने सुझाव दे सकेंगे। इसमें आए बेहतर सुझावों को भाजपा अपने संकल्प पत्र में शामिल कर सकेगी। इस अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष बेला टोलिया, उपाध्यक्ष आनन्द दरम्वाल, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदीप जौनोटी, सुरेश भट्ट, महापौर डॉ. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी आदि मौजूद थे।
Home / उत्तराखण्ड / धामी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- जनरल रावत के अंतिम संस्कार के समय गोवा में जश्न मना रही थी पार्टी
Tags bjp CM PUSHKAR SINGH DHAMI CONGRESS dehradun uttarakhand
Check Also
UK Board result 2024: इन्होंने मारी बाजी, जानिए कौन हैं 10वीं और 12वीं के टॉप-5 छात्र-छात्राएं…
नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का …