उत्तराखंड : आज मिले 48 लोग कोरोना संक्रमित
team HNI
July 29, 2021
उत्तराखण्ड, चर्चा में, राज्य
213 Views
देहरादून: उत्तराखंड में 24 घंटे में 48 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 51 लोग स्वस्थ होकर लौटे हैं। उत्तराखंड में अभी भी कुल मिलाकर 669 एक्टिव के बचे हुए हैं। अब तक उत्तराखंड में कुल मिलाकर 341982 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिल चुके हैं इनमें से 327915 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। उत्तराखंड में अब तक कुल मिलाकर 7361 मरीजों की मौत इस संक्रमण की वजह से हुई है। बीते 24 घंटो में अल्मोड़ा से 6, बागेश्वर जिले से 1, देहरादून जिले से 12, हरिद्वार जिले से 1, नैनीताल जिले से 12, पौड़ी गढ़वाल से 1, पिथौरागढ़ जिले से 4, रुद्रप्रयाग जिले से 1, उधम सिंह नगर जिले से 7 और उत्तरकाशी जिले से 3 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। राहत की बात यह है कि उत्तराखंड के 3 जिलों में चमोली चंपावत और टिहरी गढ़वाल में बीते 24 घंटे में एक भी मरीज कोरोनावायरस संक्रमित नहीं मिला।
coronavirus COVID uttarakhand 2021-07-29