Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / अल्मोड़ा / उत्तराखंड : नदी के तेज बहाव में बहे पिता और पुत्र, दोनों लापता

उत्तराखंड : नदी के तेज बहाव में बहे पिता और पुत्र, दोनों लापता

अल्मोड़ा। आज रविवार को जिले के सल्ट क्षेत्र में मरचुला के पास रामगंगा का बहाव तेज होने से बाप और बेटे के बहने की सूचना है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल दोनों का कोई सुराग नहीं लगा है।
जानकारी के मुताबिक मरचूला के पास रामगंगा नदी में कुछ लोग नहा रहे थे। इसी दौरान नदी का बहाव एकदम तेज होने लगा। जिससे कुछ लोग नदी में फंस गए। कुछ लोगों को रेस्क्यू टीम और स्थानीय लोगों ने बचा लिया, लेकिन एक युवक और उसका पिता को नहीं बचा सके। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक को बचाने का प्रयास किया लेकिन लड़के के हाथ से रस्सी छूट गई।
थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पंत ने बताया कि आज दोपहर करीब 1 बजे की घटना है। बहने वाले दोनों लोग मुरादाबाद निवासी बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि परिवार के साथ यहां घूमने आए थे। पंत ने बताया कि दोनों की तलाश जारी है। सर्च आपरेशन के लिए एसडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई है। 

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply