तबादला के एवज में जबरन संबंध बनाने का दबाव डाला था
देहरादून। पुरोला में मनरेगा की महिला जेई के साथ छेड़छाड़ के आरोप के मामले में उत्तरकाशी के डीडीओ विमल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उत्तरकाशी के प्रभारी डीडीओ ने पुरोला में तैनात महिला जेई को मंगलवार को तबादला के मामले में लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में बुलाया। आरोपी ने महिला जेई पर जबरन सम्बन्ध बनाने का दबाव डाला। जेई ने विरोध किया तो आरोपी ने जबरन छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला जेई ने भागकर आरोपी से अपनी इज्जत बचाई। इस मामले में महिला जेई ने आरोपी के खिलाफ मंगलवार रात ही पुरोला थाने में तहरीर दे दी थी। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आज सुबह सबेरे रफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुरोला में मुंशिफ मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया है।