चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए विधायकी छोड़ने वाले पूर्व विधायक व उत्तराखण्ड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का आज सुबह दून हॉस्पिटल में निधन हो गया है। गहतोड़ी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर सीएम धामी व भाजपा नेताओं ने दुख जताया है। नेता प्रतिपक्ष आर्य ने गहतोड़ी के निधन पर शोक प्रकट किया।
गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में खटीमा सीट से सीएम धामी के हारने के बाद चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने 21 अप्रैल 2022 को विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। बाद में गहतोड़ी को वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया था।कैलाश गहतोड़ी कैंसर से पीड़ित थे। उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था। पिछले दिनों सीएम पुष्कर सिंह धामी उनका कुशल क्षेम पूछने अस्पताल भी गए थे।
Hindi News India