Hindi News India

ताज़ा हिंदी ख़बरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया के समाचार

उत्तराखण्डचर्चा मेंदेहरादूनराज्य

ऋषिकेश : फ्लाईओवर के नीचे युवती का अधजला शव फेंका

ऋषिकेश। यहां थाना रायवाला अंतर्गत हरिपुरकलां फ्लाईओवर के समीप एक युवती का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है। थाना पुलिस इस ओर छानबीन में जुट गई है।
पुलिस ने बताया कि आज गुरुवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि हरिपुरकलां में फ्लाईओवर के नीचे एक अधजला शव पड़ा हुआ है। शव किसी अज्ञात युवती का है। जिसकी उम्र करीब 20 वर्ष है। शव 80 फीसद जला हुआ है। चेहरा बुरी तरह से झुलसा हुआ है। शव की पहचान नहीं हो पा रही है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply