Sunday , April 12 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड सरकार का भू-कानून के तहत सख्त एक्शन, राजा भैया की पत्नी की करोड़ों की जमीन की जब्त

उत्तराखंड सरकार का भू-कानून के तहत सख्त एक्शन, राजा भैया की पत्नी की करोड़ों की जमीन की जब्त

नैनीताल। उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून को लेकर राज्य सरकार ने जिले के बेतालघाट ब्लॉक में बड़ी कार्रवाई की है। जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष और यूपी के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह ऊर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के नाम पर खरीदी गई जमीन को नैनीताल प्रशासन ने आखिरकार अपने कब्जे में ले लिया है।

दरअसल, उत्तराखंड सरकार कृषि भूमि को ‘बाहरी लोगों’ के अधिग्रहण से बचाने के लिए एक सख्त कानून पर विचार कर रही है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने बेतालघाट ब्लॉक के सिल्टोना में वर्ष 2007 में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के नाम पर काबिज 27.5 नाली भूमि निहित कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, यूपी के विधायक राजा भैया ने वर्ष 2007 में बेतालघाट के सिल्टोना में अपनी पत्नी भानवी सिंह के नाम पर 27.5 नाली भूमि स्थानीय निवासी आनंद बल्लभ से खरीदी थी। लंबे समय तक 0.555 हेक्टेयर इस जमीन पर किसी प्रकार की खेतीबाड़ी संबंधी कोई भी कार्य नहीं होने के चलते शुक्रवार को पटवारी रवि पांडेय ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ जमीन का मौका मुआयना किया।

जेडएएलआर एक्ट 1950 की धारा 154 (4) (3) (ख) के उल्लंघन पर जमीन धारा 167 के अधीन राज्य सरकार को 25 जून 2024 निहित की गई है। पटवारी ने शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जमीन पर कब्जा प्राप्त कर लिया। कैंची धाम के एसडीएम वीसी पंत ने बताया की तहसील क्षेत्र में खरीदी गई जमीनों की जांच की जा रही हैं। इसी क्रम में यूपी के विधायक की पत्नी के नाम की भूमि को राज्य सरकार को निहित कर दिया गया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …