Monday , February 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / मसूरी देहरादून मार्ग पर फिर भूस्खलन, रात में खुली रोड सुबह फिर हुई बंद

मसूरी देहरादून मार्ग पर फिर भूस्खलन, रात में खुली रोड सुबह फिर हुई बंद

मसूरी। मंगलवार देर रात झमाझम बारिश के दौरान मसूरी देहरादून मार्ग पर गलोगी पावर हाउस के पास भूस्खलन हो गया। जिससे मार्ग करीब करीब 2 घंटे बाधित रहा। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देर रात को ही लोक निर्माण विभाग की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची और मलबा हटाया। जिसके बाद यातायात सुचारू हो पाया। इसी बीच आज बुधवार सुबह एक बार फिर लैंडस्लाइड हो गया। जिससे यातायात बाधित हो गया।
गौरतलब है कि मसूरी के गलोगी पावर हाउस के पास एक भूस्खलन जोन है, जहां पहाड़ी दरकने और मलबा आने के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी भूस्खलन जोन का ट्रीटमेंट करने की घोषणा की थी। उन्होंने विभाग के अधिकारियों के साथ पहाड़ी का निरीक्षण भी किया था और मार्ग का जल्द से जल्द ट्रीटमेंट करवाने के निर्देश दिए थे। जिससे बार-बार रोड बंद होने से निजात मिल सके।

यह भी पढ़ेंः बागेश्वर/पिथौरागढ़ : भारी बारिश से कपकोट में एएनएम सेंटर ध्वस्त, बेरीनाग में नाले में बहा व्यापारी

बताया जा रहा है कि 4 करोड़ रुपए भी सरकार की ओर से स्वीकृत किए गए थे, लेकिन अभी तक भूस्खलन जोन का ट्रीटमेंट नहीं हो पाया है। अब मॉनसून दस्तक दे चुका है, लेकिन यह लैंडस्लाइडिंग जोन नासूर बना हुआ है।पहाड़ी लगातार टूट रही है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply