Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : अभी और गर्मी झेलने को हो जाएं तैयार!

उत्तराखंड : अभी और गर्मी झेलने को हो जाएं तैयार!

देहरादून। देवभूमि में बढ़ता तापमान लोगों को चौंका रहा है। जून माह की शुरुआत होते ही राज्य में तापमान नए रिकॉर्ड छू रहा है। मैदानी जिले तो लगभग तपने ही लगे हैं।
राजधानी में इस बार गर्मी ने अब तक के पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जून के पहले हफ्ते में ही पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। करीब 10 सालों में जून का यह पहला हफ्ता सबसे ज्यादा गर्म रिकॉर्ड किया गया है। पिछले कई दिन 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड किए गए हैं। हालांकि बढ़े हुए तापमान की ये मार लगभग पूरे प्रदेश में ही दिखाई दे रही है। पहाड़ी जनपदों में भी तेज धूप ने लोगों की मुसीबत बढ़ाई है।
खास तौर पर मैदानी जिलों में रहने वाले लोगों को तेज धूप के साथ लू का भी सामना करना पड़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि वातावरण में नमी न होने और शुष्क हवा के कारण तापमान बढ़ता जा रहा है। आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना नहीं दिखाई दे रही है। शुष्क हवाएं उत्तर भारत की तरफ बढ़ी हैं। इसका असर तापमान में भी देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी हवाएं चलने का अनुमान है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply