अल्मोड़ाउत्तराखण्डचर्चा मेंराज्य

उत्तराखंड : फिर शर्मसार हुई मानवता, झाड़ियों में मिला नवजात का क्षत-विक्षत शव, जांच में जुटी पुलिस

अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सबको झकझोर दिया। यहां झाड़ियों में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय है।

मिली जानकारी के मुताबिक जाखनदेवी त्रिपुरा सुंदरी के पास एक महिला गाय को रोटी खिलाने के लिए पहुंची थी। इस दौरान महिला को झाड़ियों में एक नवजात का शव दिखा। जिसके बाद महिला ने आस-पास मौजूद लोगों को बताया। जिसके बाद इसकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव बुरी तरह से सड़ गया था, उसके करीब दो सप्ताह पुराने होने की आशंका जताई जा रही है। 

नवजात के शव मिलने की घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। कोतवाल अरूण कुमार ने कहा कि यहां झाड़ियों से नवजात का शव बरामद हुआ है। मामले में जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले की तह तक जांच कर रही है। इस नवजात के माता पिता और इसे यहां फेंकने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply