Tuesday , February 11 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / Uttarakhand Nikay Chunav Result: मतगणना जारी, तीन नगर निगम में मेयर पद पर भाजपा आगे

Uttarakhand Nikay Chunav Result: मतगणना जारी, तीन नगर निगम में मेयर पद पर भाजपा आगे

देहरादून नगर निगम में भाजपा आगे

मेयर पद पर सौरभ थपलियाल (भाजपा) को अभी तक 30386 वोट मिले। विरेन्द्र पोखरियाल (कांग्रेस) को 18872 वोट मिले। वार्ड नंबर 25 से भाजपा के पार्षद प्रत्याशी मनोज जाटव 325 वोटो से विजयी हुए। रोबिन त्यागी वार्ड नंबर 47 से 650 मतों के अंतर से जीते।

श्रीनगर नगर निगम में मतगणना का दूसरा राउंड पूरा

आशा उपाध्याय भाजपा -1528
मीना रावत कांग्रेस -652
सरस्वती देवी यूकेडी -49
आरती भंडारी निर्दलीय -1599
पूनम तिवाड़ी निर्दलीय -762
नोटा -23

हल्द्वानी मेयर सीटः दूसरे चरण में कांग्रेस आगे
हल्द्वानी मेयर सीट पर दूसरे चरण में भाजपा के गजराज सिंह बिष्ट को 13251 और कांग्रेस के ललित जोशी को 14031 मत मिले हैं।

रुड़की नगर निगम में पहले राउंड की मतगणना खत्म, भाजपा आगे

रुड़की नगर निगम सीट पर पहले राउंड की मतगणना खत्म हो गई है। भाजपा 4457 वोट लेकर बढ़त बनाए हुए है जबकि निर्दलीय प्रत्याशी श्रेष्ठा राणा 3132 वोट लेकर दूसरे स्थान पर बनी हुई है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी पूजा गुप्ता को 2601 मत प्राप्त हुए हैं l वहीं, बसपा प्रत्याशी सत्यवती वर्मा ने 827 मत प्राप्त किए हैं।

कीर्तिनगर नगर पंचायत में चौथी बार भी भाजपा का कब्जा

कीर्तिनगर नगर पंचायत में चौथी बार भी भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी अध्यक्ष बना है। प्रत्याशी डॉक्टर राकेशमोहन मैठाणी की भारी मतों से विजय हुई है। सभासद पद पर वार्ड नंबर 1 से मनमोहन सिंह रावत, वार्ड नंबर 2 से दीपा देवी व वार्ड नंबर 3 से कुलदीप रावत विजय हुए हैं।

About team HNI

Check Also

लम्बे समय से गैरहाजिर शिक्षकों पर होगी कार्रवाई: धन सिंह रावत

कहा, नकलविहीन व पारदर्शिता के साथ आयोजित की जायेगी बोर्ड परीक्षा सीआरपी-बीआरपी व चतुर्थ श्रेणी …