Friday , April 26 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / सावधान! आगे पत्थर गिरने का खतरा है सावधानी पूर्वक चलें

सावधान! आगे पत्थर गिरने का खतरा है सावधानी पूर्वक चलें

  • भूस्खलन वाले डेंजर जोनों में पुलिस लगा रही साइन बोर्ड

रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन डेंजर जोनों में उत्तराखंड की मित्र पुलिस सावधानी का साइन बोर्ड लगा रही है। बरसात के सीजन में हर साल कुछ स्थानों पर भूस्खलन से बोल्डर और भारी मात्रा में बोल्डर गिरते हैं। इन स्थानों पर भूस्खलन होने से अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। साइन बोर्ड पर सावधान! आगे पत्थर गिरने का खतरा है सावधानीपूर्वक चलें लिखा गया है। दुर्घटनाओं को रोकने और पहाड़ी से होने वाले भूस्खलन से आम जनता को सचेत करने के लिये पुलिस विभाग की ओर से इन दिनों भूस्खलन प्रभावित जोनो पर साइन बोर्ड लगाये जा रहे हैं। इन दिनों आॅल वेदर रोड का कार्य भी चल रहा है। बारिश से इन स्थानों पर भी भूस्खलन हो रहा है। नरकोटा से श्रीकोट डेम कालोनी के निकट थलासू से कई डेंजर जोन हैं। जिनसे होकर गुजरना इन दिनों खतरे से खाली नहीं है, लेकिन सुरक्षा के कोई उपाय नहीं है। पुलिस की ओर से खांखरा, नरकोटा, सिरोबगड़ आदि क्षेत्रों में साइन बोर्ड लगाने का कार्य किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग आयुष अग्रवाल का कहना है कि साइन बोर्ड पुलिस विभाग की ओर से लगाये जा रहे हैं। जो कार्यदायी संस्था कार्य कर रही हैं, उन्हंे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply