Tuesday , September 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हल्द्वानी : जेल में कैदी ने कर दी ऐसी डिमांड, सुरक्षाकर्मी से हो गई हाथापाई, जानें पूरा मामला

हल्द्वानी : जेल में कैदी ने कर दी ऐसी डिमांड, सुरक्षाकर्मी से हो गई हाथापाई, जानें पूरा मामला

हल्द्वानी। जेल में एक बंदी ने जेल मैनुअल से अलग खाने की डिमांड कर दी। जब उसकी पूड़ी सब्जी खाने की मांग पूरी नहीं हुई तो वह भड़क गया और सुरक्षा कर्मियों से भिड़ गया। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी जेल में बंद देवेंद्र बिष्ट नाम के कैदी ने खाने में पूड़ी और सब्जी की मांग कर दी। जेल सुरक्षा कर्मचारी ने उसे उसकी पसंद का खाना देने से इनकार किया तो बंदी भड़क गया और सुरक्षाकर्मी से बदतमीजी करने लगा। हंगामा होने पर अन्य सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचे और उन्होंने किसी तरह दोनों को अलग किया और मामले को शांत कराया।

हल्द्वानी के वरिष्ठ जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया कि बंदी का नाम देवेंद्र बिष्ट है, जो धारा 307 के मामले में अंडर ट्रायल चल रहा है। उसके द्वारा जेल मैनुअल के खिलाफ जाकर खाने (पूड़ी-सब्जी) की डिमांड की गई, जिसे पूरा नहीं किया जा सकता था। इसको लेकर उसने जेल के सुरक्षाकर्मी के साथ बदतमीजी की, जिसके बाद सुरक्षाकर्मी को मजबूरन उस पर हाथ उठाना पड़ा। तब दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। फिलहाल मामले को शांत करा दिया गया है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply