Friday , April 3 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: वन विभाग स्केलर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, यहां जाने पूरी जानकारी

उत्तराखंड: वन विभाग स्केलर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, यहां जाने पूरी जानकारी

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विभाग स्केलर भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है। अब चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा, जिसके बाद आयोग अंतिम चयन सूची वन विभाग को सौंपेगा।

आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि स्केलर के पदों के लिए इस साल 15 मई से 20 जून के बीच उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा एवं पिथौरागढ़ में शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षा आयोजित की गई। इसमें सफल अभ्यर्थियों के लिए 25 अगस्त को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसकी उत्तर कुंजी नौ सितंबर को जारी की गई थी। उत्तर कुंजी पर आपत्तियों की सुनवाई के बाद आयोग ने विज्ञापित पदों के सापेक्ष निर्धारित अनुपात में प्रोविजनल रिजल्ट जारी किया है।

उन्होंने कहा कि ये अंतिम चयन परिणाम नहीं है। इसमें चयनित अभ्यर्थियों के लिए अभिलेख सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद अंतिम चयन परिणाम जारी किया जाएगा।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …