Saturday , April 27 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : नई खेल नीति के तहत इन खिलाड़ियों पर होगी धनवर्षा, शासनादेश जारी..

उत्तराखंड : नई खेल नीति के तहत इन खिलाड़ियों पर होगी धनवर्षा, शासनादेश जारी..

देहरादून। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने व प्रतिभाग करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षकों पर अब धनवर्षा होगी। उत्तराखंड के खेल विभाग की ओर से खेल पुरस्कारों की धनराशि में 30 से शत प्रतिशत की वृद्धि की गई है। प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने इस संबध में आदेश जारी किया है। इससे खिलाड़ियों में खुशी की लहर है।
उत्तराखंड शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर पुरस्कार के रूप में खिलाड़ी को दो करोड़ रुपए मिलेंगे। ओलंपिक में प्रतिभाग करने पर 50 लाख की धनराशि दी जाएगी। विश्व चैंपियनशिप, एशियन खेल, राष्ट्रमंडल खेल, एशियन चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप, राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों के पुरस्कारों की धनराशि भी बढ़ाई गई है। शासनादेश के मुताबिक इन सभी खेलों में पदक के आधार पर जितनी धनराशि तय की गई है, उस खिलाड़ी को देय धनराशि की 50 प्रतिशत धनराशि प्रशिक्षकों को समान रूप से दी जाएगी।

ओलिंपिक…

मेडल, धनराशि पहले, धनराशि अब

स्वर्ण पदक, डेढ़ करोड, दो करोड़
रजत पदक, एक करोड, डेढ़ करोड़
कांस्य पदक, पचास लाख, एक करोड़
प्रतिभाग, पांच लाख, पचास लाख
विश्व कप/विश्व चैंपियनशिप

मेडल, धनराशि पहले, धनराशि अब

स्वर्ण पदक, 20 लाख, 30 लाख
रजत पदक, 12 लाख, 20 लाख
कांस्य पदक, सात लाख, 15 लाख
प्रतिभाग, एक लाख, साढ़े सात लाख

एशियन खेल…

मेडल, धनराशि पहले, धनराशि अब

स्वर्ण पदक, 15 लाख, 30 लाख

रजत पदक, दस लाख, 20 लाख

कांस्य पदक, सात लाख, 15 लाख

प्रतिभाग, 75 हजार, साढ़े सात लाख

कामनवेल्थ गेम्स…

मेडल, धनराशि पहले, धनराशि अब

स्वर्ण पदक, दस लाख, 20 लाख

रजत पदक, सात लाख, 15 लाख

कांस्य पदक, पांच लाख, दस लाख

प्रतिभाग, 50 हजार, पांच लाख

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply