Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / अपराध / देहरादून : आला अफसर के आलीशान रिजॉर्ट में चल रहा कैसीनो गैंबलिंग!

देहरादून : आला अफसर के आलीशान रिजॉर्ट में चल रहा कैसीनो गैंबलिंग!

देहरादून। जनपद थाना सहसपुर के अंतर्गत होरावाला स्थित एक आला अफसर के आलीशान रिजॉर्ट में अवैध रूप से संचालित कैसीनो गैंबलिंग का पर्दाफाश हुआ है। यहां एसटीएफ और पुलिस की टीम ने छापेमारी कर संचालक समेत 25 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मौके पर 15 लड़कियां भी मिली हैं। साथ ही उनके कब्जे से 1 लाख 22 हजार की नकदी भी बरामद हुई है।
बताया जा रहा है कि यह आलीशान रिजॉर्ट उत्तराखंड के ही किसी बड़े अधिकारी का है। यहां कुछ बड़े अधिकारी आकर भी यहां रुकते थे। ये शानदार रिजॉर्ट उत्तराखंड के किस अधिकारी का है, इसका खुलासा करने से अभी अधिकारी बच रहे हैं। हालांकि शक के दायरे में कुछ आला अधिकारी भी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स और सहसपुर थाना पुलिस की टीम ने होरावाला स्थित संजीवनी रिजॉर्ट में छापेमारी की। जहां का नजारा देख टीम दंग रह गई। रिजॉर्ट के अंदर कैसीनो कॉइन गैंबलिंग का धंधा चल रहा था। जिस पर टीम ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, देहरादून और हरिद्वार समेत अलग-अलग जगहों के रहने वाले 25 जुआरियों को मौके पर दबोचा लिया। वहां से 15 लड़कियां, 1 लाख 22 हजार की नकदी, 2300 कैसीनो कॉइन समेत 60 गड्डी ताश बरामद की गई हैं।
कैसीनो गैंबलिंग का संचालन करने वाला पारस गुलाटी हरिद्वार के ज्वालापुर का रहने वाला है। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका सह आरोपी कपिल अरोड़ा फरार बताया जा रहा है। जिसकी धरपकड़ के लिए प्रयास जारी है। बताया जा रहा है कि पारस गुलाटी और कपिल अरोड़ा अपने नाम से ही रिजॉर्ट में कैसीनो गैंबलिंग का धंधा चलाते थे। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। साथ ही पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि ये शानदार रिजॉर्ट उत्तराखंड के किस अधिकारी का है, इसका खुलासा करने से अभी अधिकारी बच रहे हैं। 

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply