Tuesday , April 23 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, मेडल पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे!

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, मेडल पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे!

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून के छठे दीक्षान्त समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दीक्षांत समारोह में तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम से पूर्व राज्यपाल ने विश्वविद्यालय प्रांगण में शहीदों की स्मृति में बनी ‘वाल ऑफ हिरोज’ पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
दीक्षान्त समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल ने सभी मेडल और डिग्री प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
इस दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा दीक्षांत लेने वाले सभी छात्र-छात्रा उत्तराखंड और देश के भविष्य को उज्जवल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हमें रिसर्च और तकनीकी के क्षेत्र में मजबूत होना है, जो देश के विकास का सबसे बड़ा मानक है। आज डिग्री पाने वाले यह सभी छात्र निश्चित तौर से देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विवि के कुलपति डा. पीपी ध्यानी ने विवि की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में विशिष्ट अतिथि तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार तकनीकी शिक्षा को उच्च गुणवत्ता युक्त बनाने का हर संभव प्रयास कर रही है। विज्ञान व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी सरकार निरंतर आगे बढ़ रही है।
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ध्यानी ने कहा पांच वर्षों बाद सत्र 2016-17 से 2020-21 तक के 38,791 स्नातक, परास्नातक छात्र-छात्राओं सहित 66 गोल्ड मेडलिस्ट के अलावा वर्ष 2017 से मार्च 2022 तक के 308 पीएचडी धारकों को राज्यपाल ने डिग्री और मेडल प्रदान किया। साथ ही कुलपति ने कहा इस दीक्षांत समारोह में 95 फीसदी से ज्यादा महिलाओं ने उपाधि प्राप्त की है, जो उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply