हल्द्वानी : बेकाबू होकर पेड़ से टकराई कार, एक की मौत, दो घायल
team HNI
May 13, 2022
उत्तराखण्ड, चर्चा में, राज्य, रुद्रप्रयाग
138 Views
हल्द्वानी। टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत हल्द्वानी मार्ग बेल बाबा के पास एक कार बेकाबू होकर पेड़ से जा टकरा गई। इस दुर्घटना में कार सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक महिला की शिनाख्त मधु (58वर्ष) के रूप में हुई है। जो सोमेश्वर की रहने वाली थी।
ACCIDENT RUDRAPRAYAG 2022-05-13