Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देवाल के पूर्णा गांव में 18+ का वैक्सीनेशन शुरू

देवाल के पूर्णा गांव में 18+ का वैक्सीनेशन शुरू

  • कल रविवार को मुंदोली और पीएचसी देवाल में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को लगेगा टीका

चमोली। आज शनिवार से पूर्णा गांव में 18 से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। शनिवार को 80 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं कल रविवार को ब्लॉक के मुंदोली व पीएचसी देवाल में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा।
उधर देवाल के पूर्णा गांव में 41 साल के एक कोरोना संक्रमित की कोविड सेंटर सिमली में मौत हो गई। कोविड के नियमों के तहत उनका अंतिम संस्कार किया गया। पूर्णा गांव के एक संक्रमित का 21 मई को पीएचसी देवाल में सैंपल लिया गया था, जिसमें वह पॉजिटिव मिला। उसे दवाइयाें का किट देकर होम आइसोलशन में भेजा गया था। स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने पर उसे 24 मई को कोविड सेंटर सिमली भेजा गया, जहां शुक्रवार देर शाम उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी डॉ. शहजाद अली ने बताया कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति का शुगर लेवल बढ़ने से मृत्यु हुई है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply