Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / रहें तैयार : उत्तराखंड में इस दिन होने जा रही वन दारोगा की परीक्षा

रहें तैयार : उत्तराखंड में इस दिन होने जा रही वन दारोगा की परीक्षा

देहरादून। प्रदेश में कोरोना का ग्राफ कम होने के बाद सरकार ने कोविड कर्फ्यू में काफी राहत दी है। साथ ही उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) भी कोरोना के कारण स्थगित हुई परीक्षाओं को आयोजित कराने की तैयारी कर रहा है। इसी क्रम में आयोग 16 जुलाई को वन दारोगा की परीक्षा आयोजित करने जा रहा है।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि वन दारोगा की परीक्षा ऑनलाइन कराई जाएगी। आयोग की ओर से कराई जा रही यह इस साल की पहली ऑनलाइन परीक्षा होगी। गौरतलब है कि पिछले साल कोरोनाकाल में ही आयोग की ओर से पहली बार टैबलेट के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया गया था। वन दारोगा की ऑनलाइन परीक्षा में 80 हजार अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। 16 जुलाई को प्रस्तावित वन दरोगा परीक्षा को लेकर आयोग की ओर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी 13 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं.
सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि इस साल ऑनलाइन परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों को आयोग की ओर से कुछ राहत भी दी जा रही है। पहले जहां ऑनलाइन परीक्षा में 100 सवालों के लिए दो घंटे दिए जाते थे, वहीं अब कोरोना काल में आयोग सवालों की संख्या को घटाकर 80 कर सकता है और समय सीमा भी डेढ़ घंटे कर दी गई है। आयोग ने अगस्त में भी कुछ परीक्षाओं का कार्यक्रम तय किया है। इसके तहत अगस्त माह में सहायक अध्यापक (एलटी) और सहायक लेखाकार के पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। संतोष बडोनी की ओर से यह भी संकेत दिया गया है कि जल्द ही आयोग इस साल अन्य परीक्षा को भी ऑनलाइन माध्यम से आयोजित करेगा।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply