Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / एक लाख घूस लेते दो इंजीनियर गिरफ्तार

एक लाख घूस लेते दो इंजीनियर गिरफ्तार

  • हल्द्वानी विजिलेंस टीम ने पकड़े रंगेहाथ
  • आरोपियों के घर और दफ्तर से जरूरी दस्तावेज जब्त

हल्द्वानी। वीरवार को विजिलेंस हल्द्वानी टीम ने नेशनल हाईवे रानीखेत, अल्मोड़ा के अधिशासी अभियंता (ईई) महिपाल कालाकोटी और सहायक अभियंता (एई) हितेश कांडपाल को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की टीम दोनों से पूछताछ कर रही है। विजिलेंस के निदेशक वी विनय कुमार ने ट्रैप करने वाली टीम को इनाम देने की घोषणा की है। विजिलेंस के एसपी मुख्यालय धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि अल्मोड़ा निवासी शिकायतकर्ता ने बार खोलने के लिए एनएच समेत अन्य विभागों से एनओसी मांगी थी। सभी ने एनओसी जारी कर दी थी। जबकि एनएच के इंजीनियरों ने एनओसी लटका दी। इस पर आरोपियों ने बार संचालक से रिश्वत की मांग की। आज बार संचालक पहले से तय हुए सौदे के अनुसार एनएच के दफ्तर पहुंचा। जहां एक लाख की रिश्वत ईई को सौंपी। ईई ने यह रकम एई को सौंपी। मौके पर विजिलेंस की ट्रैप टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को गिरफ्तार कर देहरादून विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपियों के घर और दफ्तर से विजिलेंस ने जरूरी फाइलें और दस्तावेज जब्त किए हैं। आरोपियों की संपत्ति और बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply