Tuesday , September 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी जीप, एक की मौत, एक घायल…

उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी जीप, एक की मौत, एक घायल…

पौड़ी/कोटद्वार। पौड़ी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां कोटद्वार के तलांई जामरी मोटर मार्ग में एक जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार कोटद्वार में बीरोंखाल के अंतर्गत तलांई जामरी मोटर मार्ग पर एक खाई अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जीप चला रहे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने खाई में जाकर घायल हुए विकास निवासी बवांसा मल्ला को खाई से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल पहुंचाया। इसके साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान मालिक शंकर सिंह (62) के रूप में हुई है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …