Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / रुद्रप्रयाग : खाई में गिरा यात्रियों का वाहन, एक गंभीर

रुद्रप्रयाग : खाई में गिरा यात्रियों का वाहन, एक गंभीर

रुद्रप्रयाग। यहां ऊखीमठ चोपता गोपेश्वर नेशनल हाईवे पर यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में जा गिरा। वाहन में 9 लोग सवार थे। हादसे में 4 यात्रियों को हल्की और एक यात्री को गंभीर चोटें आई हैं। जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना आज बुधवार सुबह करीब तीन बजे की है। सभी यात्री पश्चिम बंगाल के हैं जो बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। ऊखीमठ चोपता गोपेश्वर राजमार्ग में ताला मस्तुरा पर टेंपो ट्रैवलर बेकाबू होकर करीब 20 मीटर नीचे खाई में गिर गया। सूचना मिलने पर डीडीआरएफ की टीम तहसील ऊखीमठ से मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। दुर्घटना में एक यात्री माओ अरोड़ा 33 पत्नी समरेश अरोड़ा के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें ऊखीमठ हॉस्पिटल से प्राथमिक उपचार के बाद जिला हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया है। बाकी सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply