उत्तराखण्डचर्चा मेंराज्य

मौसम विभाग की भविष्यवाणी, आज बारिश, बर्फबारी के आसार

देहरादून। उतराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक में आज गुरुवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राज्य के पर्वतीय इलाकों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में तेज गर्जना के साथ हल्की से लेकर मध्यम बारिश व बर्फबारी हो सकती है। रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जैसे जिलों में बहुत हल्की तो कहीं तेज गर्जना के साथ मध्यम बारिश के आसार हैं। राजधानी देहरादून और आसपास आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर और शाम तक कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम के बदले मिजाज के चलते अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं राजधानी दून में बुधवार को दिनभर चटक धूप रही। इससे पारा कुछ चढ़ गया था। वहीं देर शाम आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया।

Leave a Reply