Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : राज्य में जल्द होगी 1300 से ज्यादा एलटी शिक्षकों की भर्ती…

उत्तराखंड : राज्य में जल्द होगी 1300 से ज्यादा एलटी शिक्षकों की भर्ती…

देहरादून। उत्तराखंड में लंबे समय से नोकारी का इंतजार कर रहे बीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में जल्द 1300 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती होने जा रही है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने इसकी पुष्टि की। आचार संहिता की वजह से उन्होंने इस विषय पर अधिक टिप्पणी तो नहीं की, लेकिन यह कहा कि निदेशालय स्तर पर भर्ती का प्रस्ताव बनाया जा रहा है।
शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के प्रमोशन का अंतिम प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। इसके साथ ही अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के लिए भर्ती का प्रस्ताव बनाना भी शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, एलटी शिक्षकों के प्रमोशन को लेकर पूर्व में लोक सेवा आयोग को भेजे गए प्रस्ताव पर आयोग ने कुछ जानकारियां मांगी थी।
अब शासन से औपचारिक पत्र आयोग को जाना है। इसके बाद आयोग डीपीसी की तारीख तय कर देगा। बंपर प्रमोशन की वजह से एलटी कैडर में खाली होने वाले पदों को भरने के लिए भी शिक्षा विभाग ने अभी से कसरत शुरू कर दी। इन पदों को वर्तमान शैक्षिक सत्र में ही भरने के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। प्रस्ताव का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार विभागीय कोटे के अनुसार 2200 पदों में 40 फीसदी को बेसिक से प्रमोशन के जरिए भरा जाएगा। बाकी 1300 से ज्यादा पद सीधी भर्ती के होंगे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply